जबलपुर: ट्र्रेन से टकराकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

जबलपुर। बुधवार को कछपुरा रेलवे स्टेशन की अप लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बताया जाता है कि व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई थी।

रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन से कट जाने के कारण अज्ञात व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है रेलवे पुलिस ने बताया कि व्यक्ति स्थानीय लग रहा है और उम्र 35 वर्ष लगभग है, व्यक्ति ने मिल्ट्री कलर की शर्ट एवं लोवर पेन्ट हुआ था और दाहिने हाथ में पीले रंग का कपडा बंधा हुआ है। बुधवार को मिली घटना की जानकारी के बाद रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा कराके शव को पीएम के लिए मेडीकल अस्पताल भेज दिया है।

↑
Exit mobile version