Site icon Yashbharat.com

जबलपुर जिला प्रशासन की सख्ती के बाद जयंती कॉम्प्लेक्स रोड हुआ अतिक्रमण मुक्त

IMG 20200926 WA0021

जबलपुर। जयंती कॉम्प्लेक्स रोड अब बिल्कुल अतिक्रमण मुक्त हो गया है। जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद वहां के व्यापारियों के द्वारा कमर्शियल पार्किंग का उपयोग किया जा रहा है।

जिससे कि लोगों को अब उस रोड से आने जाने में काफी सहूलियत होने लगी है।

विदित है कि कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर विगत दिवस जिले के अपर कलेक्टर संदीप आर ने आम नागरिकों की समस्याओं को दूर करने, आवागमन की व्यवस्था को सुगम बनाने एवं वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के उद्देश्य को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी, और नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर जयंती कॉम्लेक्स और नौदरा ब्रिज मार्केट्स के एक दर्जन दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई थी।

जिसके उपरांत व्यापारियों ने नियमों का पालन करने और सड़कों पर पार्किंग न करने का संकल्प लिया, जिसके परिणाम स्वरूप अब मार्केट्स के सामने पार्किंग नही हो रही है और आमजन व्यवस्थित व्यवस्था के तहत आना जाना कर रहे हैं।

इस संबंध में अपर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में अन्य बाजार क्षेत्रों में भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

इससे शहर के नागरिकों को दोहरा लाभ मिलेगा, एक कि यातायात व्यवस्था सुदृढ होगी और दूसरा कोरोना संक्रमण से भी बचेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जयंती कॉम्प्लेक्स के सामने की रोड हो या नौदरा ब्रिज मार्केट के सामने की सड़क सभी जगह रोड पर पार्किंग कर व्यापारियों द्वारा अव्यवस्था फैलाई जा रही थी, जिस पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की और आज उस कार्रवाई का ही असर देखने को मिल रहा है कि अब पूरी तरह से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है।

गौरतलब है कि अपर कलेक्टर संदीप आर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्अगम जैन, एस डी एम मनिंद्र सिंह एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ प्रभावी तरीके से कार्रवाई की थी।

Exit mobile version