Site icon Yashbharat.com

जबलपुर: जब फ्लैट से आई चीखनें की आवाज, हुआ सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

जबलपुर। जबलपुर की एक रिहायशी बस्ती में सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस ने छापा मारा तो फ्लैट में 3 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले. इनमें से एक कपिल चौकसे नाम का युवक, कांग्रेस नेता बिट्टू मनोचा हत्याकांड का आरोपी है. पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की।

जबलपुर के गोपाल विहार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 7 में से अल सुबह अचानक किसी युवती के चीख़ने और रोने की आवाज़ सुनायी दी. आवाज़ इतनी विचलित करने वाली थी कि आस-पड़ोस में रहने वाले लोग सकते में आ गए. उन्होंने फौरन पुलिस को ख़बर दी. कोतवाली पुलिस ने जब इस फ्लैट पर छापा मारा तो यहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. यही लोग इनमें से एक युवती के साथ मारपीट कर रहे थे।

पुलिस ने गुड्डू अंसारी, कपिल चौकसे और दुर्गेश सेन नाम के युवकों को पकड़ा. इनके साथ 3 युवतियां भी थीं. उन्हीं में से एक के साथ मारपीट की जा रही थी. पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, एलसीडी और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस इस अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है. उसके बाद पूरे रैकेट का ख़ुलासा होने की उम्मीद है.
पकड़े गए आरोपियों में से कपिल चौकसे नाम का युवक, कांग्रेस नेता बिट्टू मनोचा हत्या कांड का आरोपी है. वो ज़मानत पर रिहा हुआ था।

Exit mobile version