jabalpur

जबलपुर कोरोना अपडेट : 18 मई को फिर एक महिला की मौत, एक दिन पहले हुई थी मेडिकल में भर्ती

कोरोना से एक और मौत
मेडिकल कालेज अस्पताल में एक दिन पहले भर्ती हुई थी महिला

जबलपुर। मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती गोहलपुर क्षेत्र की महिला का देहांत हो गया।

उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला का कफन दफन प्रोटोकाल के तहत किया गया।

सिस्टम में पदस्थ जिम्मेदार ने बताया कि चितरंजन वार्ड गोहलपुर निवासी 27 वर्षीय साफिया बानो को भर्ती कराया था। जहां उसकी प्लेट नहीं बन रही थी।

चिकित्सकों ने स्थिति को समझते हुए महिला का 17 मई को सेम्पल टेस्ट के लिए भेजा था। लेकिन उसकी देर रात मृत्यु हो गई। सुबह जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसका कफन दफन प्रोटोकाल के तहत किया गया।

पता चला है कि महिला के पॉजिटिव आने के बाद उसके परिजन और संपर्क में आए लोगों को कोरोन्टाईन किया जा रहा है और सभी के सेम्पल भी एकत्र

किए जायेगे। यह भी पता चला है कि उसने अन्य अस्पतालों में इलाज कराया था, उनकी भी जानकारी इकट्ठी की जा रही है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम