Site icon Yashbharat.com

जबलपुर के पनागर में BJP के टिकट वितरण का पहला खुला विरोध, 24 घण्टे का अल्टीमेटम

bjp congress

जबलपुर। भाजपा के 8 में से 5 उम्मीदवार घोषित होने के बाद विरोध के स्वर भी सामने आ गए हैं। पनागर से पूर्व विधायक नरेन्द्र त्रिपाठी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने 10 नेताओं के साथ विरोध जताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी को प्रत्याशी बदलने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। कांग्रेस में भी सुबह से रात तक सूची का इंतजार होता रहा। भाजपा के टिकट वितरण के बाद जिस तरीके से बगावत दिख रही है, उससे कांग्रेस ने भी सबक लेकर टिकट की घोषणा में जल्दबाजी नहीं की। वैसे कांग्रेस ने जिनके टिकट पक्के हैं, उन उम्मीदवारों को पहले ही क्षेत्र में सक्रिय होने के संकेत दे दिए हैं।

24 घंटे का अल्टीमेटम, पत्र भेजा

पनागर में भाजपा से मौजूदा प्रत्याशी सुशील तिवारी इंदु को प्रत्याशी बनाया गया है। बागी नेताओं ने प्रत्याशी बदलकर स्थानीय नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग की। विरोध करने वाले सभी नेता पार्टी से पनागर से टिकट मांग रहे थे। सभी ने प्रेस के सामने दावा किया कि उन्होंने ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल को पत्र देकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। प्रत्याशी नहीं बदला तो सभी नेता दूसरे विकल्प चुनेंगे। हालांकि किसी ने भी विकल्प की जानकारी नहीं दी। दूसरी तरफ ग्रामीण अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल ने बताया कि बागियों ने फोन पर विरोध की सूचना दी। कोई पत्र नहीं दिया।

पनागर से ये बने बागी

कई विधानसभा क्षेत्र में बगावत के सुर

पनागर के अलावा जबलपुर की करीब तीन विधानसभा क्षेत्रों में बगावत के सुर सुनाई दे रहे हैं। ये तीनों शहर की सीटें है। इनमें प्रत्याशी बहुत होने की वजह से आपसी विरोध नेताओं में जमकर बना हुआ है। एक विधानसभा में तो कार्यकर्ता दावेदारों के मुताबिक बंट चुके हैं।

Exit mobile version