Site icon Yashbharat.com

जबलपुर के नेपियर टाउन में बिजनेसमैन के घर 50 लाख की डकैती

robbery in businessman house 201857 8319 07 05 2018

जबलपुर। शहर के नेपियर टाउन इलाके में सोमवार अल सुबह एक बिजनेसमैन के घर 50 लाख रुपए की डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रूपकला ग्रुप के मालिक केके अग्रवाल के घर देर रात 2.45 पर बदमाश घुसे थे, उन्होंने परिवार वालों के साथ मारपीट कर घर में रखा 50 लाख रुपए का सामान लूट लिया, करीब 3.20 पर वे घर से भाग गए। सूचना मिलने के बाद ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

सिर पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक पांच से छह डकैत घर में घुसे थे। उन्होंने केके अग्रवाल के सिर पर रॉड से हमला किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घर के अन्य सदस्यों को चादर से बांधकर एक कमरे में बद कर दिया। इसके बाद वे घर में रखा कैश और जेवर समेटकर फरार हो गए। केके अग्रवाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सीसीटीवी में हुए कैद

बताया जा रहा है बदमाशों ने डकैती के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की, लेकिन इस दौरान चार डकैतों के चेहरे इसमें कैद हो गए। घर के सदस्यों के मुताबिक डकैतों की बोली से साफ लगा रहा था कि वे जबलपुर या आस-पास के इलाके के रहने वाले नहीं है। गिरोह ने रेकी कर इस घटना को अंजाम दिया है।

Exit mobile version