
आशीष शुक्ला…
जबलपुर यश भारत- ट्रांसपोर्ट कारोबारी के 13 वर्षीय बालक का अपरहण के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी बालक का कोई सुराग नहीं लग पायाl इसी बीच अपहरणकर्ता ने आज सुबह फिर बालक की मां के मोबाइल पर फोन कर फिरौती की रकम की डिमांड कीl
उसने धमकी भी दी कि तुमने पुलिस को इसकी सूचना क्यों दी हैl प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट कारोबारी का बेटा कल शाम घर के पास स्थित किराना दुकान से मैगी लेने गया थाl
मैगी लेने के बाद मैं घर वापस नहीं लौटाl कुछ समय बाद ही मां के नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उन्हें धमकी दी कि तुम्हारा बेटा मेरे पास है अगर बेटे को जिंदा चाहते हो तो दो करोड़ो रुपए तैयार रखोl
अपहरण की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए फिलहाल पुलिस के हाथ अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं लगे हैं लेकिन पुलिस हर एक छोटी से छोटी बारीक से बारीक कड़ी को जोड़कर अपहरण अपहरणकर्ता तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैl








