Friday, May 22, 2026
Latest:
jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर के गोरखपुर में दुकान में बम फेंक बदमाश फरार, व्यापरियों में आक्रोश

जबलपुर यश भारत। गोरखपुर मुख्य बाजार स्थित चोपड़ा ब्रदर्स की दुकान में आज रात करीब 9:15 बजे अज्ञात लोग बम फेंक कर फरार हो गए धमाके से दुकान का साइन बोर्ड टूट कर नीचे गिर गया।

दुकान बंद होने का समय था इसलिए आधा शटर बंद था।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं है दहशत में आजू बाजु के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी।

मौके पर गोरखपुर पुलिस बल पहुंचा और संबंधित दुकानदार एवं उपस्थित लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम