Site icon Yashbharat.com

जबलपुर की बेटी श्रेया खण्डेलवाल को राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार

wp 16115046446946204491366345903719

जबलपुर की बेेटी श्रेया खण्डेलवाल ने अभिनय में राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार अर्जित किया है। मई में यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाना था, किन्तु कोरोना के कारण यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था।

स्थिति की अनिश्चितता को देखते हुए यह पुरस्कार जबलपुर पहुंचाया गया। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा तथा विधायक अशोक रोहाणी ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

यह पुरस्कार मोनोलॉग ‘ भोपाल गैस त्रासदी ‘ पर मिला है, जिसमें बालिका ने त्रासदी के दृश्य से प्रारंभ करते हुए एक गैस पीड़ित महिला के जीवन की व्यथा की मार्मिक प्रस्तुति की है। इसका लेखन तथा निर्देशन श्रेया के पिता विकास खण्डेलवाल ने किया है।

बालभवन, जबलपुर के संचालक गिरीश बिल्लौरे तथा सभी शिक्षकों ने श्रेष्ठ मार्गदर्शन एवं भरपूर प्रोत्साहन दिया। नाट्य शिल्पियों अरुण पाण्डे, बसंत काशीकर, संजय गर्ग, रवीन्द्र मुर्रार, अक्षय सिंह ठाकुर ने भी इस कठिन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बालिका ने राष्ट्रीय वी अवॉर्ड, उत्तरप्रदेश सरकार का गुरुधाम अवॉर्ड, पं. ओंकार प्रसाद तिवारी अलंकरण आदि भी अर्जित किए हैं। वह वाराणसी तथा भुवनेश्वर के राष्ट्रीय नृत्य समारोहों का मंच संचालन भी कर चुकी है।

अर्चना विकास खण्डेलवाल की बेटी श्रेया ने 10 वीं कक्षा में 93% अंक प्राप्त किए थे। वह नगर स्वच्छता अभियान की पूर्व ब्रांड एम्बेसडर भी है। बालिका रक्तदान, देहदान, थैलेसीमिया उन्मूलन, जल – पर्यावरण संरक्षण आदि अनेक समाजसेवा की संस्थाओं से भी संबद्ध है। 17 वर्षीय श्रेया स्मॉल वंडर्स शाला की बारहवीं कक्षा की छात्रा है।

Exit mobile version