जबलपुर की गलियों में घूमकर निगम अधिकारियों का जनजागरण, लोगों को बताए कोरोना से बचने के उपाय
आशीष शुक्ला..
कोरोना संक्रमण से बचने नगर निगम के अधिकारियों ने गली गली घूमकर लोगों को दी समझाइश।
वैश्विक महामारी से बचने मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और भीड़ भाड़ में न जाने जैसे संदेशों से किया गया नागरिकों को जागरूक।
बाजार क्षेत्रों के अलावा सघन बस्तियों में किया गया लोगों को जागरूक।
मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से कोरोना को मात देना मुमकिन-निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह
निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह ने कोरोना से बचने मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की लोगों से अपील
जबलपुर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचने का एक मात्र उपाय है, कि सभी लोग मास्क लगाएं और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें तथा सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें। यही एक मात्र उपाय कोरोना संक्रमण को मात दे सकता है, इसलिए नगर निगम के आप सभी अधिकारी लोगों के बीच जाएं और उपरोक्त संदेशों से लोगों को अवगत कराएं।
लोगों में मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने संबंधी जागरूकता अभियान चलाएं।उपरोक्त विचार आज सुबह निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने स्वच्छता प्रभारी के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश देते हुए व्यक्त किए।
निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के निर्देशों के परिपालन में स्वच्छता प्रभारी सुश्री एकता अग्रवाल स्वास्थ्य अमले को साथ में लेकर बाजार क्षेत्रों के साथ साथ सघन बस्तियों में निकलीं और गली गली घूमकर लोगों को मास्क लगाने प्रेरित किया।
इस मौके पर उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और भीड़ भाड़ में जाने से बचने की समझाइश भी लोगों को दी।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान प्रशासक महेश चंद्र चौधरी, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और निगमायुक्त श्री सिह के निर्देश एवं मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान लगातार चालाया जा रहा है।
आज उपरोक्त सभी अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि कोरोना को मात देने मास्क अवश्य लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोरोना महामारी को खत्म करने प्रशासन सख्त है, सिर्फ आप सभी आम जनमानस का सहयोग चाहिए।