Site icon Yashbharat.com

जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने संडे लॉकडाउन को लेकर कही यह बात

yashbharatnewsupdatealert

जबलपुर। गुरुवार नौ जुलाई की ब्रीफिंग में कलेक्टर भरत यादव ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुये प्रकरणों को देखते हुये लोगों से और ज्यादा सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

उन्होंने लोगों से मास्क पहनने एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने का आग्रह भी किया ।

यादव ने ब्रीफिंग में बताया कि राज्य शासन से रविवार के लॉकडाउन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश प्राप्त हो गये हैं।

इस बारे में जिला स्तर पर कल शुक्रवार को आदेश जारी किये जायेंगे ।

Exit mobile version