Site icon Yashbharat.com

जबलपुर कलेक्टर ने ठंड में विशेष एहतियात बरतने की अपील की

IMG 20201004 WA0008

जबलपुर – कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने शुक्रवार 30 अक्टूबर की ब्रीफिंग में कोरोना सबंधी अपडेट देते हुये ठंड के मौसम में संक्रमण से बचने ज्यादा सतर्कता बरतने का आव्हान नागरिकों से किया है ।

उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ठंड को देखते हुये बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ श्वांस की बीमारी से पीड़ित एवं दूसरी गम्भीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों के स्वास्थ के प्रति ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है।

कलेक्टर ने आग्रह किया कि हर व्यक्ति अनिवार्यतः मास्क लगाये, फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करे और बार-बार साबुन से हाथ धोये अथवा सेनिटाइजर का इस्तेमाल करे । उन्होंने कहा कि यदि इन उपायों पर कड़ाई से अमल किया गया तो कोरोना के संक्रमण की चेन को समाप्त करने में निश्चिंत रूप से हम सफल होंगे ।

Exit mobile version