जबलपुर. कई दशकों की महाकोशल क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित नैरोगेज की जगह ब्राडगेज रेल लाइन की मांग पूरी हो चुकी है और जबलपुर होकर बालाघाट-गोंदिया Gondia तक ब्राडगेज लाइन बन कर तैयार है.
अब इस नई रेल लाइन पर पहली ट्रेन आगामी 3 जनवरी से चलने जा रही है. रेलवे ने चेन्नई-गया-चेन्नई के बीच व्हाया गोंदिया-बालाघाट-नैनपुुर-जबलपुर-कटनी-प्रयागराज छिवकी होकर चलाने का आदेश जारी कर दिया है.
रेलवे के मुताबिक यह त्यौहार स्पेशल ट्रेन इस नई ब्राडगेज लाइन पर पहली ट्रेन होगी जो सीधे गोंदिया-बालाघाट-नैनपुर- जबलपुर होकर दक्षिण भारत को उत्तर भारत से जोड़ेगी.
यह है टाइम टेबिल
वापसी में गाड़ी संख्या 02390 चेन्नई से मंगलवार 5 जनवरी की प्रात: 9.15 बजे छूॉकर इसी मार्ग से अगले दिन तड़के 3 बजे गोंदिया, 3.43 बजे बालाघाट, 4.53 बजे नैनपुर होते हुए सुबह 8.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी. जहां से रवाना होकर देर रात 22.50 बजे गया पहुंचेगी.
