Site icon Yashbharat.com

जबलपुर अपडेट: कोरोना पॉजिटिव हो या निगेटिव, जारी नही होंगे नाम

jamat corona

पाजिटिव हो या निगेटिव नाम जारी नहीं होंगे
पूर्व में जारी आदेश को शासन में पुन: किया जारी

जबलपुर। कोविड-19 के तहत चिकित्सीय परीक्षण के बाद आई रिपोर्ट में किसी भी व्यक्ति की नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा। चाहे सस्पेक्टेड व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई हो या पॉजिटिव ।इस आशय के आदेश सरकार ने पुन: जारी किए है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी शासन ने निर्देश जारी किए थे । जिसमें कहा गया था कि जांच किए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा ।लेकिन अधिकांश समय इसका पालन नहीं किया गया । अब पुन: सचेत करते हुए कहा है कि जारी जानकारी में सिर्फ पॉजिटिव और नेगेटिव आने वालों की संख्या ही बताई जा सकती है ।सरकार ने उक्त संहिता को कड़ाई से लागू करने के लिए इस आशय का आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि जांच के दायरे में आए किसी भी व्यक्ति चाहे वह महिला हो या पुरुष अथवा बच्चा किसी का भी नाम किसी भी स्थिति में खुलासा नहीं होगा ।इसके लिए सभी संबंधों को पुन: संज्ञान में लाया गया है।

Exit mobile version