Latest

जज और उनके बेटे की विषाक्त भोजन खाने से मौत

मध्यप्रदेश के बैतूल में जिला जज महेंद्र कुमार त्रिपाठी (56) एवं उनके बेटे अभियनराज (33) की विषाक्त भोजन खाने से मौत हो गई।

शनिवार शाम को नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही बेटे की मौत हो गई, देर रात जज ने भी दम तोड़ दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोशी ने इस मामले में जांच करने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, जिला जज और उनके बेटे ने 20 जुलाई को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भोजन किया था।

दोनों ने चपाती खाई थी, केवल उनकी पत्नी ने चावल खाया था। 23 जुलाई को बीमार होने के बाद जज और उनके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम