Site icon Yashbharat.com

जगदलपुर पहुंच गृह मंत्री शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

amit-shah_1

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में शनिवार शाम 700 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को घेरकर नक्सलियों ने हमला किया। नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए थे। आज इन्हीं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंचे। यहां गृह मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

नक्सलियों के कायराना हमले के बाद गृह मंत्रालय अलर्ट मोड पर आ गया है। अब नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा गृह मंत्री अस्पतालों में भर्ती घायल जवानों से भी मुलाकात करेंगे। वहीं जगदलपुर में गृह मंत्री अमित शाह बड़ी बैठक भी करेंगे।

 

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने 700 से अधिक जवानों को घेर कर हमला किया। बीजापुर एसपी ने रविवार को बताया कि नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं और कई जवान अब भी लापता हैं। नक्सलियों ने दो दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूट लिए।

इस घटना पर सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने कहा कि अगर हमारी किसी भी तरह की विफलता होती, तो इतने नक्सली नहीं मारे जाते। उन्होंने कहा कि घायल नक्सलियों एवं मृत नक्सलियों के शवों को ले जाने के लिए तीन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि अभी ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की सटीक संख्या कहना मुश्किल है, लेकिन यह संख्या 25-30 होनी चाहिए।

 

Exit mobile version