Site icon Yashbharat.com

Katni : छोटा हाथी से गिरी केसिंग, तीन घायल

doctors

कटनी। कुठला थानांतर्गत इंद्रा नगर मोड़ के पास प्लास्टिक केसिंग छोटा हाथी वाहन से गिरकर बिखर गए। इस घटना में किराना दुकान के बाहर सामान खरीदकर जा रहे खड़े दो युवक एवं एक साइकिल सवार राहगीर चपेट में आ गए। अचानक व्यस्त मार्ग पर हुई घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बड़े-बड़े केसिंग पाइप के लोगों के ऊपर गिरने से तीन लोग घायल हो गए और एक साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरा दलपुर निवासी नंदकिशोर श्रीवास अपनी पत्नी लक्ष्मी श्रीवास एवं बेटी के साथ सामान खरीदने शहर आए थे। गुरूवार शाम लगभग साढ़े बजे जब इंद्रानगर मोड़ पर किराना दुकान के सामने जा रहे थे तभी मंडी की ओर से दमोह रोड पर जा रहा छोटा हाथी वाहन में लदी केसिंग उनके ऊपर गिर गई। इसी समय साइकिल से चनेहटा गांव जा रहे सुकरजा यादव पिता गोपाल प्रसाद यादव भी केसिंग की चपेट में आने से सड़क पर गिर गए थे। घटना के समय मौके पर आसपास के लोगों को जमा होते देख वाहन चालक भीड़ का फायदा उठाते हुए गायब हो गया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची 100 डायल ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने वाहन जप्त करते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version