Saturday, May 2, 2026
Latest:
Latest

Video: छिंदवाड़ा में Corona से मौत पर विशेष सावधानी के साथ लिपिक का हुआ अंतिम संस्कार

छिंदवाड़ा। कोरोना से आज एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार प्रशासन ने सभी मापदंड का पालन करते हुए किया। आपको बता दें कि कोरोना से मौत के बाद मृतक के अंतिम संस्कार में खास सावधानी बरती जाती हैं।

छिंदवाड़ा के इस मामले में यह इसलिए भी अलग था क्योंकि उसके पिता को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पहले ही आइसोलेशन में रखा गया है। अन्य सभी परिवार के लोग इंदौर में हैं तथा वे पहुंच भी नहीं सकते थे। मृतक का जल्द से जल्द अंतिम संस्कार किया जाना जरूरी होता है लिहाजा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा प्रशासन के वे लोग ही किशनलाल के अंतिम संस्कार की सभी क्रिया कर्म करते नजर आए जो किसी देवदूत से कम नहीं।

आपको बता दें कि इंदौर के एक सेल्स टैक्स लिपिक किशनलाल की आज कोरोना से छिंदवाड़ा में मौत हो गई। परिवार पूरा इंदौर में है। पिता साथ रहते हैं किंतु कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वे भी शामिल नहीं हो सके। तब प्रशासन के नुमाइंदे ही नात रिश्तेदार बने और अंतिम संस्कार की रस्म निभाई गई।

 

मौत तो दुखद ही होती है किंतु मौत के बाद अंतिम यात्रा में कोई साथ न हो, अंतिम संस्कार में अपने भी न पहुंच पाए तो यह कितना दुखदाई हो सकता है इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

शासन के निर्देश के मुताबिक अस्पताल से मृतक की देह सीधे श्मशान लाई गई और बिना देर लगाए उसका अग्नि संस्कार कर दिया गया।

बताने का मकसद यही है कि आप देखें इस अंतिम संस्कार को तथा समझें कोरोना की मौत को जिसमे अंतिम वक्त भी कोई साथ नहीं होता। अभी भी वक्त है इसे लोग नहीं समझे तो देश मे इसी तरह के हालात और भी देखने मिलेंगे।

इटली से खबर मिलती है तो लोग इसे मजाक ही समझते हैं। आज हमारे प्रदेश के छिंदवाड़ा में जब इस अंतिम यात्रा को देखा गया तो लोग दंग रह गए ।

अतः घर पर रहे सोशल डिस्टेंस में रहें सुरक्षित रहें कुछ दिन का सोशल डिस्टेंस बेहतर है। अन्यथा जीवन के आखरी क्षण भी लोग डिस्टेंस में रह कर आपकी अंतिम यात्रा से भी डिस्टेन्स बनाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम