छात्र ने रात भर खेली पबजी पब्जी, EXAM देने से पहले दे दी जान
ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) के दसवीं क्लास के एक छात्र ने पबजी गेम (Pubg Game) के चलते फांसी लगाकर जान दे दी छात्र ने एग्जाम के पहले पबजी खेली, उसके बाद अगले दिन सुबह फांसी पर झूल गया. जानकारी के मुताबिक, यह घटना ग्वालियर के हजीरा थाने की है. यहां रहने वाले सुमित गुर्जर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृत छात्र का मंगलवार को पहला पेपर था. परिजनों का कहना है कि पबजी की लत के चलते सुमित ने जान दी. मंगलवार को उसका पहला पेपर होना. मृत छात्र तीन बार पहले भी एग्जाम में फेल हो चुका था. हजीरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है
रातभर पबजी खेला, सुबह फंदे पर झूला…
हजीरा थाना क्षेत्र की लाइन नंबर 13 में रहने वाली संगीत गुर्जर ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही हजीरा पुलिस और फौरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे. सुमित की मौसी रेखा ने बताया कि बीती रात सुमित अपने कमरे में पढ़ने बैठा था, लेकिन वो रातभर पबजी गेम खेलता रहा. सुबह उसने अपनी मां की साड़ी से फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली
बहन को परीक्षा दिलाने गई थी मां, बेटे ने नहीं उठाया फोन
सुमित की मां संगीता बेटी को परीक्षा दिलाने स्कूल लेकर गई थी. दोपहर में जब सुमित को स्कूल से ही मां संगीता ने फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया. आखिर में उसकी मां ने मकान मालिक को फोन कर बेटे सुमित की जानकारी लेने को कहा. जब मकान मालिक ने सुमित के कमरे में झांक कर देखा तो वो फांसी के फंदे पर लटका था. थोड़ी देर बाद सुमित की मां और मौसी घर पहुंची. फिर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई
घरवाले बोले- पबजी के चलते गई जान
सुमित के परिजनों ने बताया कि सुमित को पब्जी गेम की लत थी. पिछले तीन साल से सुमित दसवीं में फेल हो रहा था. इस साल चौथी बार उसने परीक्षा का फॉर्म भरा था. लेकिन उससे पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया.पुलिस कर रही मामले की जांच
हजीरा थाना के सब इंस्पेक्टर हरिप्रसाद चौहान का कहना है कि सुमित की आत्महत्या के पीछे घरवाले पबजी गेम को जिम्मेदार बता रहे हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है