कटनी। वैश्विक महामारी करोना वायरस के भारत मे लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए छात्र हित मे छात्रों को जनरल प्रमोशन दिए जाने की माँग निरंतर एनएसयूआइ द्वारा की जा रही हैं।
बावजूद UGC व केंद्र सरकार द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएँ कराने के निर्णय से देश भर मे एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर उतरके विरोध किया जा रहा हे।
इसी क्रम मे कटनी एनएसयूआइ ज़िलाध्यक्ष अंशू मिश्रा के नेत्रत्व में बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति मे महात्मा गांधी स्तम्भ के समक्ष केंद्र सरकार व UGC के ख़िलाफ़ हांथों मे काली पट्टी बांधकर,जमकर नारेबाज़ी करते हुए का पुतला फूँका।
जानकारी देते हुए ज़िलाध्यक्ष अंशू मिश्रा ने बताया की शुरुआती दौर से ही करोना संकटकाल मे एनएसयूआइ द्वारा छात्रों की परीक्षाएँ ना कराकर उन्हें जनरल प्रमोशन देने की माँग की जा रही है।
साथ ही सभी महाविद्यालय व विद्यालयों की 6 माह की फ़ीस माफ़ी की भी माँग मज़बूती से संगठन द्वारा उठाई जा रही है।
जिसपर केंद्र सरकार द्वारा तुग़लकी फ़रमान जारी करते हुए अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा करने का आदेश दिया हे।जिससे करोना फैलने का ख़तरा बढ़ जयेगा,जो की पूर्णतः अनुचित हे।
केंद्र सरकार को तत्काल इस निर्णय को वापस लेकर छात्रों को सीधे प्रमोट करना चाहिए।व कालेज एवं स्कूलों को सख़्त निर्देश देने चाहिए की वह अभिभावकों पर फ़ीस हेतु दबाव ना बनाए।
एनएसयूआइ द्वारा पीएम का पुतला दहन कर शासन से माँग की है।
जल्द ये तुग़लकी फ़रमान वापस ना लिए तो छात्र हित में लगातार बड़े आंदोलन होंगे।
पुतला दहन के दौरान एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर झड़प हुई अंततः एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन कर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कोंग्रेस नेता नीरज सिंह बघेल,बड़वारा अध्यक्ष मोहोमद इसराइल,शुभम मिश्रा,तिलक कोलेज अध्यक्ष अजय खटीक,प्रवक्ता विकास दुबे,विपिन तिवारी,रिशिराज तिवारी,प्रशांत सिंहा,अरशद खान,राहुल खरे,अर्जित खरे,निवेदिता द्विवेदी,श्रेहा उर्मालिया,निखिल उपाध्याय,अभिलेख कुंदे,अमन तिवारी,शेखर परोहा,सौरभ द्विवेदी,सोहैल खान,मनीष राय,अभिषेक तिवारी,लकी दुबे,प्रिंस वंशकार,चंद्रिका रैदास,रोबिन पांडेय,राहुल यादव,सत्यम कोरी,शिवानी श्रीवास्तव,नमिता सिंह,अनिकेत विश्वाकर्मा सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआइ कर्यकर्ता उपस्थित रहे।

