Site icon Yashbharat.com

छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर खजुराहो का लोकार्पण एवं मीट इन इंडिया रोड शो का शुभारंभ करेंगे CM

shivraj with vd 1

भोपाल/ खजुराहो।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विश्व धरोहर स्थल एवं ऐतिहासिक पर्यटन नगरी खजुराहो में 26 मार्च पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना तथा मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा नवनिर्मित छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण एवं डप्ब्म् रोड-शो मीट इन इंडिया का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान तय कार्यक्रम के अनुसार 12 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 12ः45 बजे खजुराहो एयरपोर्ट आएंगे यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के उपरान्त 2ः15 बजे खजुराहो से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय पर्यटन सचिव अरविन्द सिंह, मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला भी उपस्थिति रहेंगे।

Exit mobile version