Site icon Yashbharat.com

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी

student

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने जारी कर दिया। इस बार 10वीं में नियमित तीन लाख 88 हजार 320, प्राइवेट सात हजार 666 परीक्षार्थी, 12वीं में नियमित दो लाख 62 हजार 491, प्राइवेट नौ हजार 627 और 12वीं वोकेशनल में 1928 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

इस बार नियमों में बदलाव करके 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले परीक्षार्थियों को भी पुनर्मूल्यांकन कराने का प्रावधान दे दिया गया है। वहीं राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा में भी 15 दिन के बाद छायाप्रति प्रति कॉपी 500 रुपये में देने का निर्णय लिया गया है। दो साल पहले माशिमं ने नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षाओं में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में 20 प्रतिशत से कम अंक और 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों के पुनर्मूल्यांकन पर रोक लगा दी थी। इस पर हाल ही में परीक्षाफल समिति की बैठक में सदस्यों ने आपत्ति की थी कि किस तरह इस साल 80 फीसद से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों का पुनर्मूल्यांकन में लगी बंदिश के कारण टापर बनने का सपना टूट रहा है।

CGBSE 12th, 10th Result 2019: ऐसे चेक करें

विशेषज्ञों का कहना था कि यदि बोर्ड 21 से 80 के मध्य वाले विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देकर यह मानता है कि उनमें त्रुटि संभावित है फिर मानवीय त्रुटि तो सभी उत्तरपुस्तिकाओं में हो सकती है। इससे 20 प्रतिशत से कम अंक और 80 फीसद से अधिक अंक पाने वाले परीक्षार्थियों को भी उत्तरपुस्तिका को पुनः जांच कराने का अधिकार एवं न्याय अवश्य मिलना चाहिए। आखिरकार माशिमं ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।

Exit mobile version