Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDLatestधर्मबिहार

छठ पूजा का तीसरा दिन, आज सूर्य देव को प्रसन्न करना है तो करें ये उपाय

Chath pooja katni छठ पर्व की शुरुआत चतुर्थी तिथि को नहाय खाय की प्रथा की साथ होती है। इसके अगले दिन पंचमी तिथि को खरना और षष्ठी तिथि को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। वहीं सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को जल अर्पित कर व्रत का पारण किया जाता है। यदि आप भी छठ पर्व के दौरान भगवान सूर्य को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ये उपाय कर सकते हैं।

पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें और भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। इस दौरान कच्चे चावल व गुड़ को पवित्र नदी में प्रवाहित करना चाहिए। वहीं दिन में चावल, दूध और गुड़ से बनी खीर जरूर खाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।

दीपावली के बाद हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार छठ पर्व होता है। बिहार और उत्तरप्रदेश में यह त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है और इस पूर्व के लिए तैयारियों कई दिनों पहले ही शुरू हो जाती है। छठ पूजा में छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की विशेष आराधना की जाती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस साल छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर को होगी। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन 20 नवंबर को होगा।

बहते जल में प्रवाहित करें तांबे का सिक्का

पंडित ji के मुताबिक, छठ पूजा का पर्व 4 दिन चलता है। इस दौरान किसी बहती नदी में तांबे का सिक्का प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। यदि किसी जातक की लग्न कुंडली में सूर्य दोष होता है तो इसका निवारण होता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम