Site icon Yashbharat.com

छठी की छात्रा को ड्रग देकर सामूहिक दुष्कर्म, दीदी गैंग के तीन तस्कर गिरफ्तार

images 76
Drug Mafia Indore। छठी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में लिप्त गिरोह छात्रा को ड्रग और शराब का डोज देकर दो महीने से शोषण कर रहा था। गिरोह में एक युवती भी शामिल है जो एमडीएमए, ब्राउन शुगर, कोकीन खरीदकर सप्लाई करती है।
विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक, स्कीम-78 निवासी 15 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर गजनी उर्फ गोलू ठाकुर, अमन वर्मा, बिंदु दीदी उर्फ मीनू व अन्य के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और नशे की लत लगाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। माता-पिता के साथ थाने पहुंची छात्रा ने एसआइ प्रियंका शर्मा को बताया कि 14 नवंबर को गजनी और अमन घुमाने के बहाने ले गए और कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। नशे की हालत में स्कीम-78 स्थित होटल स्काय इन ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ब्लैकमेल कर शोषण करने लगे।
आरोपित दो दिन बाद बिंदु दीदी के घर लेकर गए। वहां दो लड़के पाउडर (ड्रग) ले रहे थे। आरोपितों ने छात्रा को भी नशा करवाया। नशे की हालत में होटल लेकर गए और दोबारा दुष्कर्म किया। तीन दिन दुष्कर्म करने के बाद उसे घर छोड़ गए। छात्रा को ड्रग की लत लग चुकी थी। आरोपित उसे डोज देने के बहाने दुष्कर्म करने लगे थे। 31 दिसंबर को भी दोनों आरोपित बिंदु के घर लेकर गए। वहां तीन लड़के पाउडर पी रहे थे। आरोपितों ने छात्रा को नशा करवाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
Exit mobile version