Site icon Yashbharat.com

‘चौकीदार चोर है’ पर राहुल को सुप्रीम कोर्ट ने दी नसीहत, माफी स्वीकार

17 05 2019 rahul gandhi an fake degree 19230500 m

उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले में फैसला सुनाते हुए उनकी माफी को स्वीकार कर लिया है। साथ में अदालत ने उन्हें नसीहत भी दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना की प्रक्रिया को बंद कर दिया है। साथ ही ऐसे लोगों को चेतावनी दी है, जो बिना सोचे-समझे सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अपने राजनीतिक हित साधते हैं। कोर्ट ने राहुल गांधी को भविष्य के लिए चेताया। आपको बता दें कि ‘चौकीदार चोर है’ बयान पर राहुल ने माफी मांग ली थी। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के माफीनामे को स्वीकर करते हुए राहुल गांधी को नसीहत दिया कि भविष्य में कोर्ट से जुड़े किसी भी मामले में किसी भी प्रकार का राजनीतिक भाषण देने में सतर्कता बरतें।

Exit mobile version