Friday, April 24, 2026
Latest:
katni

चेकिंग के दौरान कटनी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: आधा किलो चांदी के साथ 9 लाख पचास नगद जप्त किए

कटनी। चुनाव अचार सहिंता के चलते आज कोतवाली पुलिस द्वारा मिशन चोक में सघन चेकिंग अभियान में दो लोगो से साढ़े नौ लाख रुपये बरामद किए व अन्य व्यक्ति से आधा किलो चांदी भी जप्त की गई।

कारण पूछे जाने उचित जबाब न देने पर रुपयों की जप्ती की गई। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने अपनी थाना टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमे चार पहिया वाहनों को चेक किया इस दौरान दो लोगो से अलग अलग नो लाख पचास हजार व चांदी की जप्ती बनाई गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम