Site icon Yashbharat.com

चुपके चुपके पाकिस्तान पहुंचे अमेरिका के राजदूत,Gilgit Baltistan

us amabassador pok visit news 1695722326

चुपके चुपके पाकिस्तान पहुंचे अमेरिका के राजदूत,Gilgit Baltistan। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर धीरे धीरे कनाडा के बगल में खड़े होने वाले अमेरिका ने भारत के साथ एक और विश्वासघात किया है और इस बार पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत डेविड ब्‍लोम ने चुपचाप पीओके यानि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा किया है।

डेविड ब्‍लोम ने पिछले साल भी पीओके का दौरा किया था और पाकिस्तानी भाषा बोलते हुए, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद कश्मीर’ कहकर संबोधित किया था, जो पाकिस्तानी बोलते हैं, जिसका भारत ने काफी कड़ा विरोध किया था। लेकिन, इस बार फिर से डेविड ब्‍लोम ने वही पुरानी हरकत की है, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं, कि आखिर जो बाइडेन, भारत के खिलाफ कौन सी खिचड़ी पका रहे हैं।

Exit mobile version