Site icon Yashbharat.com

चुनाव नतीजे से पहले बधाई के विज्ञापन छपवाए, भाजपा मंडल अध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

images 36

बैतूल। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही अति उत्साहित भाजपा नेता ने बैतूल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की जीत बताते हुए एक अखबार में बधाई का विज्ञापन प्रकाशित करा दिया। जिस पर चिचोली थाने में उसके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक भीमपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सिंह गौतम ने यह विज्ञापन प्रकाशित कराया था। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उईके को जीत की अग्रिम बधाई दी गई है।

इसकी शिकायत मिलने पर भीमपुर की नायब तहसीलदार अनामिका सिंह ने एफआईआर कराई है। जिस पर पुलिस ने मंडल अध्यक्ष नितिन सिंह गौतम के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।

Exit mobile version