चुनाव और त्योहार का स्कूलों में दिखेगा असर, 13 दिन रहेगी छुट्टी

जबलपुर। अगले महीने त्योहार और विधानसभा चुनाव का मिला-जुला असर स्कूलों में भी साफ दिखेगा। ज्यादातर सीबीएसई स्कूलों में बमुश्किल आधा महीना ही पढ़ाई हो पाएगी। क्योंकि दीपावली और चुनाव के मद्देनजर 17 दिन स्कूल खुलेंगे और 13 दिन बंद रहेंगे।

दीपावली के मद्देनजर क्राइस्टचर्च, सेंट जोसफ, सेंट अलॉयसिस सहित अन्य सीबीएसई स्कूलों ने पहले से ही जहां 8 दिन की छुट्टी अभी से घोषित कर दी है। वहीं, अन्य स्कूलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। नवंबर में 3 रविवार और ईद-उल-मिलाद, गुरुनानक जयंती के बाद 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के चलते 7 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इतना ही नहीं यदि स्कूल बस,वैन को चुनाव में लगाया तो अधिकांश छात्र 3 दिन और स्कूल नहीं जा पाएंगे।

 

ऐसा है छुट्टियों का गणित

 

 

पहिए की चपेट में आए युवक की मौके पर मौत
यह भी पढ़ें

बसों का अधिग्रहण तो 4 दिन अभिभावकों की फजीहत

Exit mobile version