Site icon Yashbharat.com

चुनाव आयोग के निर्देश पर ग्वालियर और सिंगरौली आरटीओ को हटाया, कटनी सहित इन जिलों पर बड़ी कार्यवाही !

election commission1 03 06 2018

भोपाल। चुनाव संबंधी शिकायतों के चलते ग्वालियर और सिंगरौली के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को हटा दिया। दोनों को परिवहन आयुक्त कार्यालय में पदस्थ किया है।

आयोग के निर्देश्‍ा पर इंदौर, रीवा, सतना, कटनी और भोपाल के बाबुओं के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को लेकर शिकायतें हुई थी। शिकायतों के परीक्षण के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर ग्वालियर के आरटीओ एमपी सिंह और सिंगरौली के आरटीओ एसपी दुबे को मैदानी पदस्थापना से हटाकर मुख्यालय में अटैच कर दिया है।

वहीं, इंदौर परिवहन कार्यालय के बाबू आरडी माहोर, विष्णु राय और धर्मेंद्र डावोर को हटा दिया। भोपाल में रूपा चौपड़ा, सतना में शिवेंद्र सिंह, कटनी में जितेंद्र सिंह और रीवा में ललित शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

रेल टिकट से हटाई प्रधानमंत्री की फोटो और विज्ञापन

रेल टिकट में प्रधानमंत्री की फोटो और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार से जुड़े विज्ञापन हटा लिए गए हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को दी है। दरअसल, इस मुद्दे को लेकर शिकायत हुई थी, जिस पर सीईओ ऑफिस ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।

Exit mobile version