Site icon Yashbharat.com

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस-बिहार में 20 मध्य प्रदेश में 2 सीटों पर परिणाम आना बाकी

images 33

Budhni By Election Result Update: बुधनी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चल रहे हैं आगे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देर रात एक बजे एक आवश्यक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर मीडिया को बताया कि बिहार में केवल 20 सीटों के परिणाम आने शेष हैं जबकि मध्य प्रदेश में 2 सीटों पर परिणाम घोषित नहीं हुए है। चुनाव आयोग ने यह प्रेस कांफ्रेंस आरजेडी के उन आरोपों के बाद बुलाई जिसमे बिहार में नीतीश कुमार द्वारा परिणाम प्रभावित करने के आरोप लगाए जा रहे थे। आरजेडी ने 119 सीटों पर परिणाम रोकने की बात कही थी।

चुनाव आयोग ने साफ किया कि बिहार में 223 सीटों के परिणाम आयोग की वेबसाइट में अपलोड कर दिए गए हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश में भी 26 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसी के साथ निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि देश मे कुल 22 सीटों पर परिणाम अगले 1 घण्टे में जारी कर दिए जाएंगे।

परिणाम और रुझान के बाद बिहार में एनडीए 125 सीट महागठबंधन 110 सीट तथा अन्य 8 सीट पर जीते या आगे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा 19 सीट तथा कांग्रेस 9 सीट पर जीते या आगे हैं।

Exit mobile version