Site icon YASHBHARAT.COM

चुनावी रंजिश में भाजपा के पोलिंग एजेंट के पिता को गोली मारी

शिवपुरी। शिवपुरी के पिछोर में चुनावी रंजिश के चलते भाजपा के पोलिंग एजेंट के पिता को गोली मारने की मामला सामने आया है। घटना ग्राम गटबाग में गुरुवार सुबह 7:30 बजे की है। घायल को पहले पिछोर अस्पताल फिर शिवपुरी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

घायल के बेटे का अरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने उसके पिता पर गोली चलवाई है। उधर एसडीओपी पिछोर आरपी मिश्रा ने बताया कि घनश्याम को गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजकुमार पुत्र घनश्याम पाल ने बताया कि 28 नवंबर शाम 4 बजे गोपाल ठाकुर आया और उसने घर पर पूछा कि सतीश कहां हैं, सतीश को बुलाओ और तुम सब लोग मेरे साथ चलो कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह को वोट देने चलना है।

इस पर राजकुमार ने कहा कि, “मैं तो भाजपा का एजेंट हूं। इसके बाद गोपाल रात 8 बजे फिर से आया, सतीश के बारे में पूछा पिता घनश्याम ने कहा कि सतीश घर पर नहीं हैं। गोपाल जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद गोपाल ठाकुर व पवन यादव गुरुवार सुबह घर पर फिर आए और फिर सतीश के बारे में पूछा। इसके बाद परिजनों ने कहा कि सतीश घर पर नहीं हैं, जिसके बाद गोपाल ठाकुर ने कट्टा निकाला और गोली चला दी, जो पिता घनश्याम को लगी।

Exit mobile version