Site icon Yashbharat.com

चुनावी जंग में सोशल मीडिया पर भाजपा को जवाब देने कांग्रेस है तैयार

vivektankha

जबलपुर । भाजपा को सोशल मीडिया पर जवाब देने कांग्रेस भी पूरे शस्त्र के साथ तैयार है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 12 जून को जबलपुर में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर गोला-बारूद लेकर तैयार रहने का आह्वान किया था।

इसके बाद तुरंत बाद कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा को चुनाव प्रचार एवं संवाद समिति का प्रभार सौंप दिया है। अगले 15 दिन में कांग्रेस सोशल मीडिया पर तेजी से सक्रिय होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के चुनाव प्रचार-प्रसार की कमान सौंपते ही विवेक तन्खा ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है। 15 दिनों में पूरी टीम सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाएगी।

 

प्रोफेशनल्स के साथ तैयारी –

राज्यसभा सदस्य श्री तन्खा ने बताया कि हम सोशल मीडिया के प्रोफेशनल्स की सेवाएं लेंगे। आवश्यकता पड़ने पर इनको मानदेय भी दिया जाएगा। जो निशुल्क सेवाएं देने तैयार हैं, उनका भी सहयोग लिया जाएगा। हम युवाओं की टीम तैयार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए कमेटियां बनाई जा रही हैं।

बूथ स्तर तक तैयारी –

कांग्रेस चुनाव प्रचार के लिए बूथ स्तर, विधानसभा क्षेत्र, लोकसभा क्षेत्र स्तर तक तैयारी कर रही है। इसके लिए कमेटी में पदाधिकारियों को जनता के घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलने निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश हैं कि वे मतदाताओं की समस्याएं सुने और उसे सोशल मीडिया पर उठाएं।

Exit mobile version