Site icon Yashbharat.com

चीन में अब तक की सबसे बड़ी आंधी, मंगोलिया में 341 लोग लापता

n262052126ff313094f8be76e71ca6596df8c8df5e3ae0c30ececd19bbdca54dc2432be72e

चीन में सोमवार सुबह भीषण आंधी चली। इससे राजधानी बीजिंग धूल में लिपट गई। आबोहवा बिगड़ने के साथ ही शहर का एयर इंडेक्स बेहद खराब होकर अधिकतम 500 पर पहुंच गया। वहां में धूल के कणों की मात्रा पीएम-10 आठ हजार माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के स्तर पर पहुंच गई। पड़ोसी देश मंगोलिया में इस दौरान 341 लोगों के लापता होने की खबर है।

सोमवार को चीन में चली आंधी एक दशक यानी बीते 10 सालों की सबसे भीषण थी। गोबी रेगिस्तान व उत्त्तर-पश्चिम चीन से उठे अंधड़ ने जनजीवन को झकझोर दिया। बीजिंग में तो धूल की मोटी परत छा गई।
मंगोलिया में रविवार को चली रेतीली आंधी
चीन के पड़ोसी देश मंगोलिया में रविवार को रेतीली आंधी चली थी।

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार मंगोलिया में अंधड़ के कारण 341 लोगों के लापता होने की खबर है। इस दौरान होहूत में तो विमानों की उड़ानों को रोक दिया गया था।

Exit mobile version