Site icon Yashbharat.com

चीन की धरती पर गिरा विशाल उल्कापिंड, देखें हैरतंगेज वीडियो

24 12 2020 ulkapind 1

चीन के युशु शहर के पास बुधवार के एक अद्भुत आसमानी घटना हुई। यहां एक विशालकाय चमकदार आग का गोला तेज आवाज के साथ धरती की ओर आते हुए दिखाई दिया। इसकी आवाज इतनी ज्यादा तेज थी लेकिन सड़क से निकल रहे लोग भी अचानक इसे देखकर सहम गए। दक्षिणी चीन में हुई इस रहस्यमयी घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी दहशत है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं सकी है कि आसमान से गिरा विशालकाय आग का गोला कोई उल्कापिंड था या कुछ और।

जब यह विशालकाय उल्कापिंड धरती की ओर आ रहा था तो लोगों ने तत्काल अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक एक विशाल आग का गोला आसमान से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है और उसकी तेज रोशनी से आसपास के इलाके में भी तेज प्रकाश फैल गया है।

Exit mobile version