Site icon Yashbharat.com

चिन्हित प्रकरणों में होगा जीरो टौलरेन्स : संचालक लोक अभियोजन

IMG 20200302 WA0010

भोपाल। संचालक लोक अभियोजन भोपाल द्वारा जघन्य चिन्हित एवं सनसनी खेज प्रकरणों की कार्यशाला स्थानिय पुलिस हाउसिंग बोर्ड कार्पोरेशन के सभागार में संचालित की गई जिसमें प्रदेश के करीब 50 अभियोजन अधिकारी सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये।

उक्त कार्यशाला में संचालक लोक अभियोजन श्री पुरूषोत्त्म शर्मा (महानिदेशक) द्वारा समस्त अभियोजन अधिकारियों को चिन्हित प्रकरणों का महत्व रेखांकित करते हुये ऐसे प्रकरणों में जीरो टौलरेन्स अपनाते हुये हर संभव तरीके से आरोपीगण को दण्डित कराये जाने का निर्देश दिया गया।

उक्त कार्यशाला में श्रेष्ठ अभियोजन कार्य करने वाले अभियोजन अधिकारी को सम्मानित किया गया जिसमें माह अक्टूुबर 2019 की उत्कृष्ट अभियोजन हेतु जिला अभियोजन अधिकारी जिला कटनी श्री हनुमंत किशोर शर्मा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यशाला में संयुक्‍त संचालक श्री एल.एस. कदम एवं उप संचालक अभियोजन श्री विजय उईके आदि सहित वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सम्मिलित हुये।

Exit mobile version