Thursday, May 21, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

चित्रकूट में 27 सालों में 6 बार चुनाव भाजपा मात्र एक बार जीती

चित्रकूट। मध्य प्रदेश की चित्रकूट विधान सभा पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। नौवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी बीजेपी के शंकर दयाल त्रिपाठी पर 18, 000 से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरु होनी थी लेकिन सतना के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिन कमरों में ईवीएम रखी थी उसकी चाभी गुम हो गई। इसके बाद ताला तोड़कर वोटों की गिनती शुरू की गई। पहले चरण की गिनती में बीजेपी उम्मीदवार 527 वोटों से आगे रहे लेकिन अब कांग्रेस के उम्मीदवार ने लंबी लकीर खींच दी है। कुल 19 राउंड में मतगणना होगी। पिछले 27 सालों में इस सीट पर 6 बार चुनाव हुए। इनमें से सिर्फ एक बार ही बीजेपी महज 722 वोटों से जीती थी। हर बार यहां से कांग्रेस जीतती रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply