jabalpurLatest

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने की जबलपुर की तारीफ

यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला

यश भारत जबलपुर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत बरबडे ने आज यहां कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जबलपुर में कोरोना की रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

श्री बरबड़े ने बैठक में मेडीकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोरोना के गंभीर मरीजों के उपचार की व्यवस्था की भी तारीफ की* उन्होंने कहा कि संभागायुक्त महेशचंद चौधरी के निर्देशन और कलेक्टर यादव के ऊर्जावान नेतृत्व के फलस्वरूप ही मेडीकल कॉलेज, शिक्षा चिकित्सालय रेल्वे और मिलेट्री हॉस्पिटल तथा निजी अस्पतालों के बीच बने बेहतर समन्वय से जबलपुर में कोरोना मरीजों के उपचार की व्यवस्था बेहतर बन सकी है।

बैठक में निजी नर्सिग होम ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र जामदार, नगर निगम आयुक्त अनूप कुमार, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेरश कुररिया तथा सेना एवं रेल्वे हॉस्पिटल के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Back to top button