Site icon Yashbharat.com

चिंता: जबलपुर कटनी में सामान्य से कम बारिश

images 46

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 17 जुलाई तक 19 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 16 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 16 है। सर्वाधिक वर्षा 509 मिलीमीटर सीहोर में और सबसे कम 97.5 मिलीमीटर ग्वालियर में दर्ज की गई है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले छिंदवाड़ा, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, खरगोन, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, हरदा और देवास हैं।

सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, दमोह, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सीधी, शहडोल, धार, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, होशंगाबाद और बैतूल हैं।

कम वर्षा वाले जिले जबलपुर, कटनी, डिण्डोरी, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली, श्योपुरकलां, अनूपपुर, अलीराजपुर, भिण्ड, ग्वालियर और दतिया है।

Exit mobile version