चलने के बाद अब बोलने भी लगे हैं नन्हें तैमूर, पापा सैफ को इस नाम से बुलाते हैं उनके लाडले

2018 6image 10 46 1589940001212 ll

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अब प्लेस्कूल जाने लगे हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर वायरल  होते रहते हैं। हर जगह लोग नन्हें तैमूर को देखना ही पसंद करते हैं।

वहीं बीते दिन उनकी एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हुई थी जिसमें तैमूर प्लेस्कूल के बाहर नैनी की गोद में चिल्लाते हुए नजर आए थे वहीं उनके साथ मम्मी करीना भी मौजूद थी। उनको देखकर तो एेसा लग रहा था कि जैसे वो स्कूल नहीं जाना चाहते थे।

बता दें कि अब तैमूर को लेकर खबर सामने आई है कि प्लेस्कूल में जाकर तैमूर ने कुछ शब्द बोलने शुरु कर दिए है। हाल ही में सैफ ने इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए बताया कि अब मेरा बेटा कुछ शब्द बोलने लग गया है।

सैफ ने बताया कि तैमूर ने नए शब्द सीखे हैं। अब वह मुझे ‘अब्बा’ कहकर बुला रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि तैमूर बेबी और गम जैसे शब्द भी बोलना शुरू कर दिया है। वह जब भी च्वींग गम देखता है तो गम-गम बोलना शुरू कर देता है।

Exit mobile version