Site icon Yashbharat.com

घर से हो रहे थे पैसे गायब बाद में पता लगा गर्लफ्रैंड, दोस्त उड़ा रहे थे मौज

images 16

जबलपुर। प्रदेश के जबलपुर में एक अजब मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स के घर से 46 लाख रूपए गायब हो गए. जब मामला जबलपुर के ग्वारीघाट थाने में पहुंचा और परिजनों से पूछताछ शुरू हुई तो जो घटनाक्रम सामने आया उसने सबको चौंका दिया.

दरअसल शिकायत करने वाले व्यक्ति के बेटे ने ही अपने दोस्तों पर रौब जमाने के लिए पैसे बांट दिए. मामला खुलने के बाद परिवार बेटे की नादानी पर जहां हैरान है वहीं शिकायत वापस लेने की बात कह रहे हैं.

बताया जा रहा है कि उस शख्स ने कुछ दिन पहले अपना एक मकान 60 लाख रुपये में बेचा था, जिसके बाद पूरी रकम घर की अलमारी में रखी थी, जिसे बेटे ने धीरे-धीरे खर्च कर दिया.

इतना ही नहीं इस दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भी लाखों की एक अंगूठी जन्मदिन पर दे दी. पुलिस अब पैसे वापस दिलाने का प्रयास कर रही है.

Exit mobile version