Site icon Yashbharat.com

घर में जोड़-तोड़ के लिए भी ले सकते हैं लोन, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

03 07 2019

नई दिल्ली। घर के रिनोवेशन, घर में अधिक रहने की जगह, अधिक कमरे जोड़ने के लिए या अतिरिक्त मंजिल का निर्माण करके लिएहोम एक्सटेंशन लोन लिया जा सकता है। यह लोन घर की निर्माण लागत का 100 फीसद तक लिया जा सकता है, लेकिन लोन अमाउंट प्रॉपर्टी की कीमत का 80 फीसद से अधिक नहीं होना चाहिए। लोन की अधिकतम अवधि 20 वर्ष तक हो सकती है। यह लोन बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से या ज्वाइंट मोड में ले सकता है। लोन अमाउंट विभिन्न कारकों जैसे प्रॉपर्टी की आयु, आवेदक की आय, वर्तमान ईएमआई, रीपेमेंट ट्रैक रिकॉर्ड और लोन लेने वाले का क्रेडिट स्कोर आदि निर्भर करता है।

कैसे करें आवेदन

लोन के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को एक फॉर्म भरना होगा और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करना होगा। डॉक्यूमेंट्स आवेदक की प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग होंगे।

ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

फीस और ब्याज दर

बैंक आमतौर पर लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस लेते हैं। यह फीस जीएसटी के साथ लोन अमाउंट के फीसद के रूप में होती है। अन्य चार्ज में एडवोकेट फीस (अगर लागू है तो), प्रॉपर्टी इंश्योरेंस प्रीमियम और लोन एग्रीमेंट के लिए स्टाम्प फीस शामिल हो सकती है। होम एक्सटेंशन लोन पर ब्याज दर होम लोन जितनी होती है। 30 लाख रुपये तक के लोन 1 साल के एमसीएलआर प्लस 20-30 बेसिस प्वाइंट के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। इस लोन का लाभ मौजूदा होम लोन लेने वाले ग्राहक मौजूदा ब्याज दर पर अपने मौजूदा घर के रिनोवेशन के लिए भी ले सकते हैं।

Exit mobile version