Site icon Yashbharat.com

घर पर रहकर परिवार के साथ मनाएं संडे, बिना काम बाहर निकले तो पड़ सकते हैं डंडे

lockdown

जबलपुर। जबलपुर में संडे लॉक डाउन पर पुलिस ने कमर कस ली है। एनाउंसमेंट जारी है कि घर पर परिवार के साथ मनाएं संडे बाहर निकले तो पड़ सकते हैं डंडे।

शनिवार की रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। शनिवार की रात 8 बजे से ही शहर में पुलिस व्यवस्था लग जाएगी, ताकि नियमों का पालन कराया जा सके। बिना कारण बाहर घूमते मिलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी गोपाल खांडेल ने बताया कि रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन है। वहीं शनिवार की रात 10 बजे से ही लॉकडाउन प्रभावी हो जाएगा। जिसे देखते हुए सभी सीएसपी और टीआइ को अपने क्षेत्रों में नियमों का पालन कराने के लिए निर्देश दिए है। इसके लिए शनिवार रात से ही प्वाइंटों में अधिकारी, कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई गई है। लॉकडाउन में कोई भी बिना कारण घूमते मिलता है, तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पेट्रोलिंग टीम करती रहेगी अनाउंमेंट: जनता को कोरोना नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए पेट्रोलिंग टीम लगातार भ्रमण करती रहेगी। इसके अलावा कोरोना से बचाव के लिए अनाउंसमेंट भी किया जाएगा। ताकि लोग घर में रहे और सुरक्षित रहे।

आवश्यक कार्य से जाने वालों को रहेगी छूट: आवश्यक कार्य जैसे दवा दुकान, अस्पताल, स्टेशन जाने वालों को लॉकडाउन में छूट दी जाएगी। इसके लिए भी स्पष्ट प्रमाण होने चाहिए। वहीं यदि कोई जरूरी सामान लेने जाने का बहाना बनाकर घूमता मिलता है, तो उसपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने की अपील: लॉकडाउन को लेकर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जनता से अपील की है कि वह नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें। कोरोना की जंग से सभी को लड़कर हराना है। बिना कारण घर से बाहर नहीं निकले। यदि कोई बहुत आवश्यक कार्य है, तो संबंधित थाने में सूचना दें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद करेगी।

Exit mobile version