Site icon Yashbharat.com

ग्वालियर में कोरोना सेंटर में आग:ICU में भर्ती 9 कोरोना पेशेंट दूसरी जगह शिफ्ट, 2 मरीज झुलसे

aag 3 1605959394

ग्वालियर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य के कोविड केयर सेंटर के ICU में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। वहां भर्ती 9 मरीजों में से 2 मामूली झुलस गए। एक वेंटीलेटर भी जल गया। सभी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू भी पा लिया।

सभी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने की वजह से ICU में धुंआ भर गया। इससे मरीजों की परेशानी और बढ़ सकती है। ICU में भर्ती सभी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। मरीजों के परिजन सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।

Exit mobile version