Site icon Yashbharat.com

ग्वालियर के अडू पूरा पॉवर ग्रिड में भीषण आग

fire shyamra 11 04 2018

NDIA;hvwh/cbeXt> ht; bü ytd mu s˜;u Dh>

ग्वालियर। ग्वालियर के अडूपूरा पॉवर ग्रिड में भीषण आग गई। ये पॉवर हाउस ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित है। आग बहुत भीषण है और इसकी लपटें काफी दूर से नजर आ रही है। फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने का कोशिशें जारी हैं।

जानकारी के मुताबिक अडूपूरा पॉवर ग्रिड के एक सेक्शन में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। इस पर स्थानीय कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग काफी तेजी से फैली। देखते ही देखते आग ने ग्रिड के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग किन कारणों से लगी इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। आग की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और विद्युत विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

Exit mobile version