ग्वालियर की अंजू के प्रेमी ने पाकिस्तान से वीडियो जारी किया, बोला ‘निकाह का इरादा नहीं

ग्वालियर की अंजू के प्रेमी ने पाकिस्तान से वीडियो जारी किया, बोला ‘निकाह का इरादा नहीं। अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू (34 वर्ष) की देशभर में चर्चा हो रही है। ताजा खबर यह है कि अंजू के 29 वर्षीय प्रेमी नसरुल्ला ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि दोनों ने निकाह कर लिया है।
नसरुल्ला ने कहा है कि दोनों का निकाह करने का कोई इरादा नहीं है। उसने बताया कि अंजू का वीजा 20 अगस्त तक का है और इससे पहले वह भारत लौट जाएगी।
अंजू का मायका मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में है, जबकि पति अरविद उप्र के बलिया जिले के खड़गपुरा गांव के रहने वाले हैं और राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की इंडो कंपनी में काम करते हैं।

अंजू के पति से अच्छे नहीं है संबंध

पाकिस्तान से जारी वीडियो में अंजू का कहना है कि वह सिर्फ घूमने और दोस्त के परिवार में शादी में शामिल होने आई है। पाकिस्तान जाने के बारे में उसने मां व बहन को बता दिया था। बच्चों के साथ लगातार संपर्क में है, लेकिन पति से संबंध अच्छे नहीं हैं। दोनों एक ही फ्लैट में रहते हैं, लेकिन कमरे अलग-अलग हैं।
अंजू ने भी पाकिस्तान से वीडियो जारी कर कहा है कि परिवार को परेशान न किया जाए। उसका नसरुल्लाह से शादी का इरादा नहीं है। वह जल्द भारत अपने घर लौटेगी और पति से अलग बच्चों के साथ रहेगी।

कौन है प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जाने वाली अंजू

अंजू मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है। वह शादीशुदा है और फिलहाल अपने पति अरविंद के साथ राजस्थान में रह रही है। अरविंद से शादी करने के लिए उसने ईसाई धर्म अपनाया है। दोनों के दो बच्चे हैं। नसरुल्ला से उसकी दोस्ती 2019 में फेसबुक पर हुई थी।
बीते दिनों वह जयपुर जाने का कहकर घर से निकली थी। बाद में अरविंद को पता चला कि वह पाकिस्तान चली गई है जहां खैबर पख्तून में उसका प्रेमी रहता है। राजस्थान पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि उनके पास किसी तरह की शिकायत नहीं पहुंची है।

 

पति ने कहा- दिया धोखा, साथ रहेगी या नहीं बच्चे करेंगे निर्णय

इस बीच, अंजू के मायके और ससुराल में लोग हैरान हैं। पति अरविद का कहना है कि अंजू ने धोखा दिया है। उसके साथ रहने या नहीं रहने का फैसला बच्चे करेंगे। 15 वर्षीय बेटी मां के कदम से नाराज बताई जा रही है, जबकि छह वर्षीय बेटा यही कहता है कि पता नहीं मम्मी कहां गई है।
Exit mobile version