Site icon Yashbharat.com

ग्वारीघाट की घटना: रिवर्स गेयर लगाना पड़ा भारी, ट्रेक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत

Jabalpur rail station

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत ट्रैक्टर के दबने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक बृजेश यादव 30 वर्ष अपने साथ अपनी मौसी के लड़के सुमित यादव 18 वर्ष को ललपुर में खेत में जुताई करने ले गया था ,तभी उस वक्त ट्रैक्टर का चक्का नाली के कीचड़ के पास फस गया।

चके को निकालने के लिए चालक ब्रिजेश ने रिवर्स गियर लगाया जिसके बाद 18 वर्षीय सुमित ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के चक्के के नीचे ही आ गया। और जिस कारण उसकी मौत हो गई है।

गोरखपुर निवासी सुमित यादव अपनी मौसी के यहां लालपुर आया था जहां पर वह बृजेश किसान खेत में जुताई के लिए चला गया था।

क्योंकि ट्रैक्टर नाले के पास फंसा हुआ है इसलिए उसे निकालने की प्रक्रिया चल रही है जिसके बाद ट्रैक्टर को जप्त कर के चालक के ऊपर f.i.r. की जावेगी।पुलिस ने शव को पीएम हेतु मेडिकल भेज दिया है और मामले को जांच में ले लिया है

Exit mobile version