Site icon Yashbharat.com

गोहलपुर अपडेट : प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी

navodaya girl fasi school

 प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी पति, सास , चाचा ससुर सींखचों के पीछे

जबलपुर यश भारत। गोसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुहारी गांव में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने ससुराल वालों की रोज की प्रताड़ना से तंग आकर विगत 4 मई को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए इसकी पड़ताल शुरू कर दी थी पुलिस पड़ताल में मृतका की सास मुन्नी बाई पति अरविंद चौधरी एवं चाचा ससुर राममिलन चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया इस संबंध में सिहोरा एसडीओ की भावना मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तीनों शादी के बाद से ही मृतका सोना चौधरी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे जिसके चलते रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर सोना चौधरी पति अरविंद चौधरी ने विगत 4 मई को अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी जब पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की छानबीन मैं खुलासा होने के बाद सांस मुन्नी बाई चाचा ससुर राममिलन चौधरी एवं पति अरविंद चौधरी के विरुद्ध धारा 306 के अंतर्गत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया

Exit mobile version