Site icon Yashbharat.com

गोवा के मंत्री के विवादित बोल, कहा- उत्तर भारतीय धरती पर गंदगी

2018 2image 10 02 377274300achleshwartemple ll

नई दिल्‍ली। गोवा के मंत्री विजय सरदेसाई अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैंं। मंत्री के अनुसार भारत में घरेलू पर्यटक धरती पर गंदगी हैं। उन्होंने दावा किया कि वह उत्तर भारतीय गोवा को हरियाणा नहीं बनने देंगे। मंत्री के इस बयान का काफी विरोध किया जा रहा है।

गोवा को हरियाणा बनाना चाहते हैं उत्तर भारतीय
बिजफेस्ट कार्यक्रम के दौरान विजय ने कहा कि आज गोवा की आबादी पर्यटकों के रूप में लगभग छह गुना है जो धरती पर गंदगी हैं। उन्होंने कहा कि गोवा में आज जो भी समस्या है उसके लिए उत्तर भारतीय राज्य जिम्मेदार हैं। इन राज्यों से आने वाले लोग वास्तव में गोवा को हरियाणा बनाना चाहते हैं जिसे वह पूरा नहीं होने देंगे। मंत्री ने सरकार की सस्ती घरेलू पर्यटन पॉलिसी की आलोचना करते हुए कहा कि इसकी वजह से ही राज्य में 1.2 करोड़ टूरिस्ट आ जाते हैं। जो राज्य में गंदगी बढ़ा देते हैं।

उत्तर भारतीय चाहते हैं सब कुछ हड़पना
सरदेसाई ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और गुरुग्राम से आने वालों की एक प्रवृति है कि वे सब कुछ हड़पना चाहते हैं। गोवा में रहने का हमारा तरीका अलग है। पचास साल पहले हमने जंग लड़ी और महाराष्ट्र के साथ जुड़ने से इनकार कर दिया था। अब हम एक अलग तरह की जंग लड़ रहे हैं जहां पर ऐसे लोग आकर हमारी प्रकृति पर प्रभाव डाल रहे हैं।

Exit mobile version