Site icon Yashbharat.com

गोवंश की तस्करी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर ली युवक की जान, दूसरा जख्मी

murder

murder

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में गोवंश की तस्करी के शक में भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर जान ले ली, जबकि एक अन्य को बुरी तरह घायल कर दिया। मृतक की पहचान बाबू भील (25) के रूप में हुई है।

वहीं, पिंटू भील का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा है कि 7-8 लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बाबू और पिंटू गोवंश की तस्करी मध्य प्रदेश में कर रहे थे। आरोपियों ने 13-14 की दरम्यानी रात उन्हें भीलखांडा के पास पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।

एडीजी क्राइम रवि मेहेदरा ने कहा कि हत्या का केस दर्ज किया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) उदयपुर रेंज भी चित्तौड़गढ़ पहुंच चुके हैं।

Exit mobile version